जालौन-उरई । गैस एजेंसी का लोडर खंदक में पलट जाने से एजेन्सी के 3 कर्मचारी घायल हो गए |

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रविंद्र कुमार जालौन गैस एजेंसी पर पिकअप से गैस वितरण का कार्य करते हैं। गुरुवार की रात वह सिलिंडर वितरण में लगी पिकअप को लेकर गांव छिरिया सलेमपुर जा रहे थे। बंगरा मार्ग पर छैपुला के पास वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई और पिकअप सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गई। स्पीड कम होने की वजह से चालक रविन्द्र कुमार व उनके दो अन्य साथियों के मामूली चोटें आई। गाड़ी पलटने की सूचना उन्होंने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने पर गैस एजेंसी संचालक प्रभुदयाल भाटिया एवं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बाद में क्रेन मंगवाकर खंदक में पड़ी पिकअप को बाहर निकलवाया गया।

Leave a comment