जालौन-उरई । सब्जी मंडी गेट के बाहर खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर के पास आवारा जानवर विचरण करते रहते हैं। खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर के चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। आसपास के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की है।
नगर में बिजली विभाग द्वारा बिजली की सप्लाई के लिए ट्रांसफॉर्मर रखवाए गए हैं। जिनसे मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें से कई ट्रांसफॉर्मर जमीन पर ही रखवा दिए गए हैं। जो हादसे का सबब बने हुए हैं। बंगरा रोड स्थित नवीन फल व सब्जी मंडी के गेट के बाहर खुले में ट्रांसफॉर्मर रखा है। वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इन ट्रांसफॉर्मर के आसपास घास आदि उगी होने की वजह से और सब्जी व फल मंडी का कूड़ा कचरा एकत्रित होने की वजह से अक्सर आवारा पशु ट्रांसफॉर्मर के आसपास विचरण करते रहते हैं। सुरक्षा जाली न होने की वजह से मोहल्ले के लोग किसी हादसे की आशंका से परेशान हैं। नगर के अशफाक राईन, रियाज राईन, रईस, विनय निगम, पवन कुमार, प्रतीकांत चांसौलिया आदि ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मर के आसपास मजबूत सुरक्षा जाली लगवाई जाए। ताकि हादसों की आशंका न रहे।







Leave a comment