जालौन-उरई । नगर में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के संयुक्त निदेशक डॉ. सोमेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में डॉ. ओसफ अंसारी, डॉ. अवनीश दीक्षित, डॉ. एसके कोष्ठा, कौशल किशोर आदि ने एसडीएम सना अख्तर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सर्दी के मौसम चोरी की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। इसके साथ ही नगर में टप्पेबाजी आदि की घटनाएं घटती रहती है। घटनाओं को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिलाधिकारी ने पूर्व में नगर के प्रमुख चौराहों, बाजार व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नगर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। घटनाओं को रोकने व उनके अनावरण के लिए कैमरा लगना आवश्यक है। उन्हांेने जनहित में नगर में प्रमुख चौराहे, बाजार, बैंकों, सरकारी कार्यालयों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है।







Leave a comment