कदौरा- उरई। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सौजन्य से ब्लाॅक कार्यालय परिसर में स्थित बीआरसी कार्यालय पर एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के प्रायोजन में आयोजित किया गया जिसमें 60 से 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । मुख्य अतिथि के रूप में खादी ग्रामोद्योग के नोडल अधिकारी राममोहन गुप्ता , उद्यमिता विकास संस्थान के परियोजना अधिकारी अभिषेक नंदन और मेंटर रविशेखर ने उन्हंे संबोधित किया ।
इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यम के मुख्य विषय जैसे उद्यमी के गुण , उद्यमी बनने के फायदे , उद्यम अवसर की पहचान एवं चयन , उद्यम स्थापना प्रक्रिया , समस्या समाधान , मार्केटिंग , किस कार्य के लिये किससे मिले आदि और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी ।
मुख्य अतिथि राममोहन गुप्ता ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया और योजना की पात्रता , योग्यता , ऋण की सीमा और प्रक्रिया , विभागीय सहायता एवं कौन कौन से कार्य कार्ययोजना में शामिल नहीं हो सकते की पूरी जानकारी दी । जिसके बाद कई महिला उद्यमियों ने सवाल पूंछे जिन सभी का समुचित उत्तर दिया गया । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के आर्थिक , तकनीकी एवं औद्योगिक विकास में सहायक होते हैं । लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनााओं के साथ साथ उन योजनाओ के लिये कैसे आवेदन किया जाता है इसकी जानकारी हो ताकि ज्यादा से ज्यादा युवक / युवतियां प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार कर सकें। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित एक जिला एक उत्पाद , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार , विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना , हस्तशिल्प पेशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गयी । मोबाइल ऐप उद्यम सारथी का महात्व बताया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उद्यमिता विकास संस्थान के अभिषेक नंदन ने पारंपरिक शिल्पकारों की मुश्किलों के मददे नजर उनके लिये ऐसी टेªनिगों का महात्व बताया। सचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रवि शेखर ने किया ।







Leave a comment