ओवरलोडिंग के उस्तादों और परिवहन अधिकारियों में तू डाल, मैं पांत पांत का खेल

जालौन-उरई । परिवहन अधिकारियों को चकमा देने के लिए रात में बालू के ओवरलोड ट्रक निकाले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गयी जिसके रात में चेकिंग लगा दी और तीन ओवरलोड ट्रक पकड  लिए गए |  
सर्दी के मौसम में रात के समय ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। ओवरलोड ट्रकों से जहां राजस्व का नुकसान होता है तो वहीं सड़क भी खराब होती है। सर्दी के मौसम में रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर ओवरलोड मौरम निकाली जा रही है। इसकी जानकारी होने पर परिवहन विभाग की टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चेकिंग अभियान चलाया और चेकिंग के दौरान बालू के 3 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए बालू के ओवरलोड ट्रकों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस संदर्भ में एआरटीओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ट्रकों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
 
Leave a comment