उरई। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में हमेंशा की तरह इस बार भी जश्न का माहौल दिखाई दिया। रात्रि के 12ः00 बजते ही आतिशबाजी के गोलों की आवाज नव वर्ष के स्वागत में सुनाई पडने लगी । इसके पहले शाम को अंधेरा होते ही तमाम जगह पार्टियां होने लगी ।
जोश में लोग कहीं होश न खो बैठे इस लिहाज से पुलिस व प्रशासन एलर्ट नजर आया । मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी हुडदंगियां पर नजर रखने के लिये शहर में गश्त करते रहे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही । पुलिस के अधिकारी वाहनों को रोक कर ब्रीथ एनलाइजर से ड्राइवरों की जांच करते रहे ताकि नशा करके वाहन चलाने से लोगों को रोका जा सके। नशे की हालत में पाये गये ड्राइवरों का ड्रिंक एण्ड ड्राइव में चालान किया गया । चाक चौबंद व्यवस्था के कारण कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी।







Leave a comment