जालौन-उरई । चुर्खी रोड स्थित आसरा कालोनी परिसर में पानी की निकासी नहीं है। पानी की निकासी न होने के कारण कालोनी परिसर में जल भराव हो गया। जलभराव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कॉलोनी के निवासियों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
निर्धन बेसहारा लोगों के लिए चुर्खी रोड पर आसरा कालोनी की स्थापना की गयी है। कालोनी में 8 ब्लाक में 84 आवास बने हुए हैं। सभी आवासों का आवंटन हो चुका है तथा आवासों में परिवार रह रहे हैं। आवासीय परिसर में अभी तक ग्राउंड का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्राउड का निर्माण न होने और आवासों के बाहर पानी की निकासी न होने के कारण ग्रांउड में पानी भर जाता है। बरसात में आवासीय परिसर तालाब बन गया था। बारिश में भरा पानी आज भी आवासीय परिसर में भरा हुआ है। आवासीय परिसर में पानी भर जाने के कारण मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों के अलावा जलभराव के चलते जहरीले कीड़ों ने भी डेरा जमा लिया है। जिससे आवासीय परिसर में रहने वाले लोग परेशान हैं। कॉलोनी में रहने वालों में अनुराग, पवन, विकास, हरिनारायण, चांदनी, बन्नो, बेटी, सरोज देवी, ममता, सुशीला आदि ने बताया कि आवासों के पानी भरने के कारण अंधेरे में निकलने में दिक्कत होती है। बच्चों को हमेशा डर लगा रहता है। जहरीले कीड़े मकोड़ों का भी डर गा रहता है। कॉलोनी के लोगों ने पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।






Leave a comment