जालौन-उरई । एमएलबी इंटर कॉलेज में नववर्ष की पूर्व संध्या पर लेकर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नववर्ष का स्वागत और बीते वर्ष को विदाई दी।
गुजरे साल की विदाई और नए वर्ष के स्वागत के मौके पर नगर के एमएलबी ग्रुप ऑफ एजूकेशन में बच्चें के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश निरंजन ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने जहां हिंदी गीतों की धुनें पर डांस किया तो अंताक्षरी का कार्यक्रम भी लोगों ने पसंद किया। फैंसी ड्रेस में सजे बच्चों ने मन मोह लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे जिस प्रकार से अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, निश्चित ही इनकी प्रतिभाओं के माध्यम से वह उनके सुंदर भविष्य की इबारत देख रहे है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत के साथ हुआ। वहीं, भवप शिव के तांडव नृत्य की प्रस्तुति को जीवंत करने वाले छात्र देवांश ने लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रबंधक भूपेश बाथम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन अनिल मिश्रा ने किया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, प्रलुब्ध निरंजन, मनुराज तिवारी, प्रधानाचार्य अरविंद खरे, राजीव शर्मा, वीपी दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव, मुकेश मिश्रा, विनोद, संतोष दुबे, हरिहर बाथम, उपेंद्र भदौरिया, करन सिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment