कुठौन्द-जालौन। शुक्रवार को देर रात औरेया की ओर जा रही क्रेटा गाडी यमुना के शेरगढ घाट सेतु पर रेलिंग तोडकर नदी में चली गयी । इस लोमहर्षक हादसे में एक कार सवार की मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करन सहगल (34वर्ष) निवासी राजनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना भिजवा दी गयी थी। उनसे पता चला है कि वे मर्चेन्ट नेवी में कार्यरत थे और गत 21सितम्बर को जॉब से छुटटी लेकर घर चले आये थे। घटना के दिन वे गाडी से कहीं घूमने के इरादे से निकले थे। रात में जिन लोगों से उनका संपर्क हुआ उन्हें करन सहगल ने बताया कि वे कुल्लू मनाली गये थे और वहीं से लौट रहे थे।
क्रेटा नदी में गिर जाने की खबर मिलने के बाद औरेया कोतवाली के प्रभारी रवि श्रीवास्तव तत्काल मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने रात में ही औरेया की एसपी चारू निगम को भी घटना के बारे में अवगत करा दिया था। एसपी ने एनडीआरएफ को खबर कराने के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी बुलवा लिया जिन्होने क्रेटा को नदी के भीतर से बाहर खींच लिया। क्रेटा में अकेले करन सहगल के ही बैठे होने की जानकारी हुयी है।
ं







Leave a comment