जालौन-उरई । नगर में गोमांस और गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए एवं मांस की दुकानों के निरीक्षण में औपचारिकता निभाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांस की दुकानें बंद कराने की मांग की |
हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर गधेला, गौसंदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे, गोरक्षा अभियान महिला इकाई की अध्यक्ष मधु पांडेय के नेतृत्व में बीती 6 दिसंबर को करीब एक सैंकड़ा लोगों ने नगर में गोमांस व गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना दिया था। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सना अख्तर को सौंपा था। जिसमें उन्होंने नगर में गोमांस और उससे बने खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद कराने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक पटेल, तहसीलदार बलराम गुप्ता, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके राजपूत, एसआई नगरपालिका देवेंद्र कुमार की टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने 14 दिसंबर को मांस की दुकानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण से असंतुष्ट हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि टीम ने जो जांच की है वह औपचारिकता में निपटा दी गई। टीम ने किसी भी दुकान से मांस के सैंपल नहीं लिए। जिससे स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि मांस किस पशु का है। जिन दुकानों के नाम दिए गए थे टीम ने उन दुकानों का निरीक्षण ही नहीं किया गया। इतना ही नहीं शिकायतकर्ताओं को भी मौके पर नहीं बुलाया गया। उन्होंने जांच कराकर सैंपुल लिए जाने एवं मांस की दुकानों को बंद कराए जाने की मांग सदर विधायक व भ्राजपा जिलाध्यक्ष से की है।







Leave a comment