सर्राफ की दुकान से जेवर तडकर ले जाने वाली दो महिलायें गिरफ्तार


उरई। कस्बा कुठौन्द में कुछ दिनों पहले सर्राफ की दुकान से हुई चोरी के सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में किसी बडी चोरी की वारदात को इससे समय रहते रोक देने में कामयाबी हासिल की गयी है।
ध्यान रहे कि चोरी की यह घटना 26 दिसम्बर को सतेन्द्र सिंह सेंगर की सर्राफे की दुकान से हुयी थी । घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी सुरागरशी तेज कर दी थी जिससे जल्द ही उसके हाथ चोरी करने वाली उक्त महिलाओं के गिरेबान तक पहुंच गये ।
प्ुलिस को जब पता चला कि उक्त चोरी में पडोसी जिलों की महिलायें शामिल हैं तो पहले पुलिस ने अपनी सूचनाओं की गहराई से तस्दीक की । पुष्टि होते ही पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को पकडने के लिये जाल बिछाया । शनिवार को जब वे कार से निजामपुर अण्डर पास से गुजर रहीं थी तभी उनको रोक कर पकड लिया गया ।
उनके कब्जे से चोरी की गयी सोने की एक अगूंठी और एक जोडी सोने के ही कान के टिप्स बरामद हुये हैं । गिरफ्तार महिलाओं के नाम लक्ष्मीदेवी पत्नी पप्पू निवासी रानीपुरा थाना सहसों जनपद इटावा व वंशिका पत्नी प्रदीप निवासी नई बस्ती औरेया मूल निवास मुगलबारा सूरत गुजरात बताये गये हैं।

Leave a comment