आटा – उरई। रेलवे टै्रक के पास बीती रात झाडियों में एक युवक का शव और पास में ही एक लहूलुहान युवक के मरणासन्न हालत में पडे होने की बीती रात जानकारी मिली जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। दोनो युवक कस्बे के ही रहने वाले थे और पडोसी थे । एक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल था। छानबीन के लिये पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान में बताया कि दोनो किन्हीं परिस्थितियों में टै्रन की चपेट में आ जाने से हादसे के शिकार हुये है।
आटा कस्बे के निवासी जसवंत ( 32 वर्ष) दिल्ली में जाकर परिवार चलाने के लिये लाइट फिटिंग का काम करने लगे थे । उन्होने बाहर खासा धन कमा लिया था। चार माह पहले वे घर बनवाने के लिये गांव आ गये थे। शुक्रवार को जसवंत पडोस के युवक अमित (28 वर्ष) को साथ लेकर घूमने के लिये निकल पडे। लगता है तभी उक्त हादसा हो गया है।
अमित के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये थे जबकि उस समय तक जसवंत की सांसे बंद हो चुकी थी। फिर भी दोनो को पहले एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने वहां जसवंत को मृत घोषित कर दिया जबकि अमित की हालत क्रिटिकल पायी जिससे उसे परिजन ग्वालियर के लिये रिफर करा ले गये।







Leave a comment