कदौरा –उरई | इटौरा बबीना मार्ग पर बीती रात कुंआ खेड़ा के पास ट्रैक्टर अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से उस पर सवार चार लोगों में से तीन की ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया |
जानकारी के अनुसार कुंआखेड़ा निवासी मनोज कुशवाहा के ट्रैक्टर पर भूरे पाल पुत्र राम नारायण उम्र 50 वर्ष निवासी कुंआ खेड़ा हाल मुकाम दादूपुर , प्रताप सिंह पुत्र स्व कृपाल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कुंआखेड़ा , लोकेन्द्र सिंह पुत्र कमलेश मिस्त्री उम्र 25 वर्ष निवासी कुंआ खेड़ा तथा मनोज कुमार निवासी कुंआ खेड़ा अपने खेतों से हरी मटर की तुड़ाई करवाकर उसे दादूपुर चौराहे पर बाहर से आये व्यापारियों को बेचकर घर वापस लौट रहे थे | इसी बीच जैसे ही ट्रैक्टर कुंआ खेड़ा के विद्यालय के पास पहुचा तो अनियन्त्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया जिससे उस पर सवार भूरे पाल , प्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए जबकि मनोज कुमार ट्रैक्टर के पीछे लिंको में खड़ा था | वह छिटक कर दूर गिर कर अचेत हो गया जिसे काफी समय बाद होश आने पर उसने अपने घर पर घटना के बारे में सूचित किया | तब जाकर ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो रात में ही ग्रामीण मौके पर पहुचे | उसके बाद आनन फानन ग्रामीणों ने पुलिस सहित एम्बुलेंस को सूचना दी | रात में ही सभी को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सी एच सी कदौरा में भर्ती करवाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने तीन किसानों को मृत घोषित कर दिया तथा मनोज का इलाज किया गया \ थाना प्रभारी उमाकान्त ओझा का कहना है कि ट्रैक्टर अनियन्त्रित होने से खाई में पलट गया जिससे तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई | एक अन्य घायल हो गया| सभी मृतकों का पंचनामा भरकर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |







Leave a comment