जालौन-उरई। परती की जमीन पर कब्जा करके पक्का निर्माण कराने के वाले युवक की शामत आ गयी है। अधिकारी उसके खिलाफ कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
      ब्लाक क्षेत्र के दहगुवां में परती जमीन पर गांव के ही एक युवक दु्रपद ने अवैध निर्माण करा लिया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार से की थी। इस आधार पर तहसीलदार बलराम गुप्ता सीओ उमेश पाण्डेय के साथ लेखपाल इन्द्रपाल को लेकर मौके पर पहुंच गये। पडताल में दु्रपद द्वारा 10 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण पाया गया। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बाद में बताया कि अवैध कब्जा करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment