कालपी-उरई। कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव में दबंग हमलावर ने घर के भीतर घुसकर गृह स्वामी, उसकी पत्नी और पुत्री के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने फिलहाल हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
      उसरगांव निवासी रामू पुत्र रामकिशन ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में अवगत कराया कि वे सोमवार को बाजरा की कटिया कराकर घर वापस लौट रहे थे तभी पडोस में रहने वाला अनिल आ गया और उसने गालियां बकना शुरू कर दिया। जब उन्होंने रोका तो वह झगडे पर आमादा हो गया। उसने मुझे लात घूसों से पीटा और पटक दिया जिस पर वह जान बचाने के लिये घर के भीतर की ओर भागा तो पीछे पीछे वह भी उसके घर के अन्दर आ गया। घर के अन्दर पत्नी तथा पुत्री के साथ भी उसने हाथापाई की । इतना ही नहीं अनिल ने उसकी पत्नी के कान का बाला नोंच लिया।
      उसकी यह तहरीर पर कोतवाली में अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और उसके परिवार के तीनों सदस्यों की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरी कराई। 

Leave a comment