कदौरा- उरई | अपने भाई के पास कमरे में सो रही किशोरी को गांव के ही पूर्व प्रधान के भतीजे ने अगवा कर दूसरे कमरे में ले जाकर बन्द कर लिया जहां उसके साथ दुराचार किया | किशोरी के चीखने चिल्लाने पर नींद से जगे भाई ने जब शोर मचाया तो ग्रामीणों इकठ्ठा हुए लेकिन तब तक दुराचारी युवक मौके से फरार हो गया |
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके मां-बाप ईट भट्टों में मजदूरी करने के लिए गए हैं जबकि वह अपनी बहन के साथ अकेले गांव में रहता है | 31 दिसंबर की रात को वह अपनी 13 साल की छोटी बहन के पास सो रहा था तभी गांव के पूर्व प्रधान का भतीजा बृजेश दीवान घर में घुस गया और उसकी बहन को सोते हुए उठाकर दूसरे कमरे में ले गया जहां उसने उसकी बहन के साथ जबरन दुष्कर्म किया | बहन के चीखने की आवाज़ सुनकर जब उसकी नींद खुली तब उसके शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए लेकिन ग्रामीणों के आने के पहले ही उक्त युवक मौके से भाग गया | सुबह घटना की जानकारी भाई ने माता पिता को दी तो मौके पर मां ने पहुचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया वही इस विषय मे थाना प्रभारी उमाकान्त ओझा का कहना है कि जांच की जा रही | घटना सही होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी |






Leave a comment