कालपी- उरई। पूजा के फूल विसर्जित करने गया ग्रामीण नूून नदी में गिरकर जलधारा में लापता हो गया। जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने लापता ग्रामीण का पानी के अन्दर पता लगवाने के लिये गोताखोरों को नदी में उतारा लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पायी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूलरूप से सिरसाकलार थाने के निभाना गांव के निवासी और अभी कालपी कस्बे के मुहल्ला आलमपुर में निवास बनाये मानसिंह रविवार की रात गोरा गांव के पास बह रही नून नदी में फूल विसर्जित करने के लिये गये थे । इस दौरान संतुलन बिगड जाने की बजह से वे नदी की जलधारा में बह गये। कई लोग उस समय मौजूद थे लेकिन नदी गहरी होने से किसी का पानी के अन्दर उतरने का साहस नहीं हुआ। प्रशासन को सूचना दी गयी जिस पर रात में ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गयी थी सोमवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्टेªट अभिषेक कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह , नायव तहसीलदार राजेश कुमार पाल आदि भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गोताखोरों को बुलवाकर नदी में उतारा लेकिन सोमवार की देर शाम तक मानसिंह का कोई पता नहीं चल पाया है हालांकि अभी इसके लिये प्रयास जारी हैं।







Leave a comment