मलंगा नाले में डूबे बालक को तीसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका बाहर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम


सिरसाकलार-उरई। ऊद गांव में खेलते समय मलंगा नाले में जा डूबे मासूम का तीसरे दिन भी पता नहीं चला तो आक्रोशित परिजनों ने भीड के साथ सडक पर जाम लगा दिया। एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम आने के बाद ही जाम खुल सका।
     बता दें कि ऊद निवासी अंशु सेंगर का 6 वर्षीय बेटा प्रांशु अन्य बच्चों के साथ शाम को मलंगा नाले के पास खेल रहा था जिसके दौरान प्लास्टिक की पटटी पानी में चली गयी। इसे लकडी से निकालते वक्त प्रांशु गहरे पानी में चला गया। इसी बीच दो और लडके प्रांशु को बाहर निकालने के लिये नाले में कूंद गये थे जिन्हें अन्य लोगो ने निकाल लिया लेकिन प्रांशु का पता आज तीसरे दिन तक नहीं चल पाया।

Leave a comment