![]() |
नदीगांव-उरई। ब्लाॅक क्षेत्र की गौशालाओं में अव्यवस्था के कारण प्रतिदिन बडी संख्या में गौवंश काल कवलित हो रहे हैं। धर्म प्राण जनमानस में इससे क्षोभ और आक्रोश गहराता जा रहा है।
गौवंश के सुरक्षित आश्रय के मकसद से कई गावों में गौशालायें स्थापित करा दी हंै। शासन और जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों को इन गौशालाओं में गौवंश के लिये पर्याप्त चारा पानी के साथ सर्दी से बचाव की व्यवस्थायें करने के कडे निर्देश जारी किये हैं लेकिन इनकी अनदेखी की जा रही है जिससे भूख और शीत लहर के प्रकोप से प्रतिदिन गौशाला में गौवंश के दम तोडने का तांता लगा हुआ है। यह स्थिति धर्म प्राण जनमानस को बहुत कचोटने वाली हैं।
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया है ताकि गौवंश के लिये संहारक बनी शीत की प्राकृतिक आपदा से उन्हें सुरक्षा देेने के लिये सार्थक हस्तक्षेप हो सके।







Leave a comment