उरई। नगर में बिना नक्शा पास कराये होने वाले निर्माण को रोकने के लिये प्रशासन द्वारा भारी सख्ती अख्त्यिार की जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को ओडीए के सचिव कुवंर वीरेन्द्र मौर्य ने अभियंताओं की टीम के साथ अजनारी रोड और राठ रोड पर छापा मारा व होटल, नेत्र चिकित्सालय व तीन एकड में प्लाटिंग का निरीक्षण कर सभी निर्माण रूकवा दिये। इसके बाद 14 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किये गये हैं जिनमें रामजानकी, मधुमंगल, मनोज, किशोरी देवी, सुनीता देवी, रामगोपाल कुशवाहा, नीरू यादव, सोनू यादव, करण सिंह, मुन्ना राजपूत, मानसिंह यादव, दिलीप गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता और राजेन्द्र राजपूत शामिल हैं। इस चेतावनी को फिर दोहराया गया है कि नक्शा पास कराये बिना होने वाले भवन निर्माण को गिराकर सीज कर दिया जायेगा। बिना नक्शा पास कराये भूखण्डों की प्लाटिंग कराने पर भी कडी कानूनी कार्रवाई होगी।







Leave a comment