उरई। महेश पाण्डेय के निवास पर श्री रामचरित मानस समिति की बैठक द्वारिका प्रसाद दददू की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें समिति के मंत्री डा0 सूर्य प्रकाश बुधौलिया ने 6 से 8 फरवरी तक रामचरित मानस सम्मेलन कराने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों लक्ष्मी विश्नोई, बाबूराम दीवौलिया, इंजीनियर विनय पाण्डेय, गोविन्द रेजा, बृजमोहन, आडीटर महेश पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर दयाल रेजा, जीवनराम, श्याम हरि, डा0 संतोष खरे , राजेश बुधौलिया, योेगेन्द्र पालीवाल, मूलचन्द्र, रमाकान्त , केदार भारद्वाज , अजय इटौरिया सभी ने इसका समर्थन करते हुये कहा कि रामचरित मानस का सम्मेलन जनमानस के लिये बहुत उपयोगी होगा।
प्रस्तावित रूप रेखा के अनुसार रामचरित मानस सम्मेलन का शुभारंभ विशाल शोभा यात्रा के रूप में होगा। इसमें नगर के सभी प्रतिष्ठित समाजसेवियों व भगवान श्रीराम में आस्था रखने वाले लोगों से शामिल होने की अपील की जायेगी। शोभायात्रा में अयोध्या से मणिराम छावनी के महंत श्री श्री 1008 कमल नयन दास जी महाराज साथ चलेगें। साथ ही मानस सम्मेलन के वक्ता पण्डित रामदयाल पाण्डेय वनारस , पण्डित रामगोपाल तिवारी बांदा , मानस मंदाकिनी चन्द्र मिश्रा वनारस , राजेश जी और मंच संचालक पण्डित संतोष गौतम भी शोभा यात्रा में प्रतिभाग करेगें।






Leave a comment