उरई। महिलाओं के सशक्त हुये बिना समाज व राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने का सपना प्रवंचना मात्र है। महिलायें परिवार समाज और राष्ट्र की नींव है इसलिये उनका सशक्त होना अनिवार्य है। उपरोक्त विचार बुधवार को बुन्देलखण्ड महापरिषद के संस्थापक कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन की पांचवी पुण्य तिथि के अवसर पर अनुरागिनी संस्था द्वारा उनके जन्म स्थान ग्राम टिमरों के सुदर्शन पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में आयोजित महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास मेला के उद्घाटन समारोह में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि कलम के सच्चे सिपाही कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन ने सदैव असहाय और जरूरतमंद लोगो की मदद की। वे युवा पीढी के लिये पे्ररणाश्रोत हैं इसलिये ऐसे महापुरूषों की स्मृति में आयोजन करना अत्यन्त उपादेय है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के जिला प्रबंधक परितोष कुमार ने कहा कि महिलाओं ने आजादी के बाद से सामाजिक रूढवादिता को तोडकर आगे बढने का काम किया जिसका असर देश की तरक्की में साफ नजर आता है। आज किसी भी क्षेत्र में महिलायें कम नहीं हैं।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महा सचिव राजवीर सिंह जादौन ने सुदर्शन सिंह जादौन को महान व्यक्तित्व बताया। गायत्री परिवार से जुडे अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महिलायें एवं बच्चों में अच्छे संस्कार के लिये सुदर्शन पुस्तकालय को और आगे ले जाने हेतु पूर्ण सहयोग की बात कही ब्लाॅक प्रबंधक चंदन श्रीवास ने भी विचार प्रकट किये। कार्यक्रम आयोजक डा0 प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि मादक पदार्थो का सेवन लोगों की सृजनात्मक क्षमता को नष्ट करता है इसलिये नशेबाजी से दूर रहने का संकल्प जरूरी है। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी अभिषेक चन्द्रा ने पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी। सहकार भारती की प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की प्रमुख विनीता पाण्डेय, जिला विधिक साक्षरता केन्द्र से महेश कुमार परिहार , खादी ग्रामोद्योग विभाग के सहायक अनुदेशक हरेन्द्र सिंह निषाद, श्रम विभाग जालौन के सहायक लेखाकार रोहित कुमार दीक्षित, इन्द्रपाल सिंह, क्षयरोग नियंत्रण विभाग शिवसिंह चैहान , राजस्व विभाग के दिनेश कुमार श्रीवास्तव, एनआरएमएल के मिशन प्रबंधक सत्यनारायण, अनुपम कुमार , इन्तिहास खांन, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रभारी ओमकार सिंह सेंगर, जिला किशोर न्यायबोर्ड के सदस्य सुरजीत सिंह, सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख सियाशरण व्यास , जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत, जिला महामंत्री श्यामकरन प्रजापति , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव यागवेन्द्र सिंह जादौन , भारतीय किसान संघ से अशोक सोनी , राजकुमार परमार , बीटू ठाकुर , धर्मेन्द्र पाल , सौरभ सिंह जादौन , जसवंत सिंह , चन्द्रभान सिंह ने भी संबोधित किया । संस्था के रामकुमार , राहुल समाधिया, राजप्रताप , अरूण द्विवेदी, लक्ष्मीप्रसाद राजपूत , पुष्पेन्द्र राजपूत ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। संचालन संस्था के समन्वयक सत्यम मिश्रा ने किया।






Leave a comment