पत्नी को जलाकर फूंक डालने का आरोपी गिरफ्तार, कपूत का पिता पहले ही भेजा जा चुका है जेल


उरई। एक सप्ताह पहले ससुराल में संदिग्ध हालत में जलमरी बहू के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा कायम कराया गया था जिसके क्रम में आरोपित पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
      रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम झरेला में अनंतकुमार की पत्नी पिंकी की गत 27 दिसम्बर को जलकर मौत हो गयी थी। उसका मायका सिरसाकलार थाने के छानी अहीर गांव में था। पुलिस से सूचना पाकर उसके पिता भागीरथ मौके पर आये और उन्होंने रामपुरा थाने में दहेज के लिये अपनी पुत्री केा ससुराल में परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया कि ससुरालियों ने घटना के दिन उसकी पिटाई करके पहले उसे मरणासन्न कर दिया और बाद में आग लगाकर जला डाला। इसमें मृतका के ससुर दीनदयाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन पति अनंतकुमार फरार हो गया था जिसे आज पकड लिया गया। पिंकी और अनंतकुमार का विवाह लगभग 3 वर्ष पहले 18 फरबरी 2020 को हुआ था। 

Leave a comment