उरई । जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि वर्तमान में जनपद में शीतलहर चल रही है। जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आ०बा०वि० एवं समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय जो  कक्षा 01 से 08 तक संचालित हो रहे है जिनमें कम आयु वर्ग में छात्र-छात्रायें पढ़ाई करते है जिनके शीतलहर से प्रभावित होने की अत्यधिक संभावना रहती हैएइसे में सुकुमार  छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी आ०बा०वि० एवं समस्त मान्यता प्राप्त विद्यालय कक्षा 01 से 08 में दिनांक 05.01.2023 से दिनांक 12.01.2023 तक का अवकाश घोषित किया जाता है।

Leave a comment