कोरोना से बचाव के उपायों के लिये एनसीसी कैडट्स का सडकों पर मार्च


रामपुरा-उरई। कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता के लिये एनसीसी कैडिट्स ने सडकों पर गणवेश पहिनकर मार्च किया ।
      राजा चित्तर सिंह बालिका इण्टर काॅलेज के एनसीसी कैडेट्स ने दो गज दूरी मास्क है जरूरी जैसे नारे गुंजाते हुये मार्च निकाला। इसका निर्देशन सूबेदार अब्दुल मलिक, एएनओ अजय सिंह राजावत, लिपिक संदीप द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजा केशवेन्द्र सिंह व प्रधानाचार्य मनीष कुमार मोनस एनसीसी छात्रों के उत्साहवर्धन के लिये उपस्थित रहे।

Leave a comment