उरई। कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा कालपी गांव में 12/13 दिसम्बर की दरम्यानी रात मोहर सिंह के घर हुई सनसनीखेज चोरी का पर्दाफास हो गया है। मंगलवार को हाइवे के खरका ओवरब्रिज के नीचे हुयी मुठभेड के बाद इस सिलसिले में 5 बदमाशों को दबोच लिया गया । इनके कब्जे से उक्त चोरी का तमाम माल भी बरामद हुआ है जबकि पुलिस के अनुसार इन्होने बताया कि कुछ जेवर व नगदी इनके 4 अन्य साथियों के पास हैं जो फिलहाल पुलिस की पकड में नहीं आ सके हैं।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के नाम जीतू उर्फ जितेन्द्र साहू निवासी पनवाडी जनपद महोबा, अर्जुन प्रजापति निवासी ग्राम गहरौली थाना मुस्करा जिला हमीरपुर, मृगेन्द्र निवासी हरसुन्डी थाना जलालपुर जिला हमीरपुर, अनिल निवासी ग्राम गहरौली थाना जलालपुर जनपद हमीरपुर व अम्बर निवासी ग्राम कैथा थाना राठ जनपद हमीरपुर हैं। अपने फरार साथियों के नाम इन लोगों द्वारा भूरा निवासी कुल्हेडा थाना मझगवां जिला हमीरपुर, रिन्कू निवासी महेरा थाना विवार जनपद हमीरपुर, बृजेन्द्र निवासी बिलगांये थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर और हेमू निवासी ग्राम महेरा थाना विवार जिला हमीरपुर बताये गये है।
इनके कब्जे से 2 तमंचा 2 जिन्दा कारतूस सहित के अलावा एमवीएक्ट में सीज हो चुकी एक एसप्रेस्सो कार और एक मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम बिना नम्बर प्लेट की भी जब्त की गयी है। इस सफलता के लिये पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस और सर्विलाॅस टीम की पीठ थपथपायी है। गिरफ्तार बदमाश शातिर हैं जिन पर पहले से कई मुकदमें कायम हैं।







Leave a comment