उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के मल्लाहनपुरा गांव में शराब को लेकर आये दिन होने वाले गृह क्लेश से क्षुब्ध ग्रामीण ने कमरे में लगे हुक में लटककर फांसी लगा ली । घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह वैस मौके पर पडताल के लिये पहुंचे। बाद में उन्होंने मृतक के शव को सील करवाकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।
      रामपुरा थाने के मल्लाहनपुरा के निवासी रणधीर सिंह निषाद (45वर्ष) के यहंा पत्नी के अलावा 7 बच्चे हैं जबकि आमदनी के नाम पर छोटी मोटी खेती है इसलिये अक्सर घर में फाकाकशी की नौबत आ जाती थी। उस पर तुर्रा यह कि रणधीर जमकर शराब पीता था और पैसे न होने पर पत्नी के बचत के पैसे छीन ले जाता था। मंगलवार को उसने फिर पत्नी से शराब के लिये रूपये मांगे इस पर जबरदस्त कलह हुआ। इसे लेकर नशे के कारण वह इतना भावुक हो गया कि जिन्दगी खत्म कर लेने का निश्चय कर बैठा। इसी जुंग में उसने फांसी लगा ली। अब उसकी मौत को लेकर पत्नी बच्चे विलाप करने में लगे हैं। 

Leave a comment