सिरसाकलार-उरई। बेतवा नहर के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झां ने बुधवार को क्षेत्र में आकर तरसौर रजवाहा , सिकन्ना माइनर और भगौरा माइनर का स्थलीय अवलोकन किया। इस दौरान किसानों से बात करके उन्होंने शिल्ट सफाई व नहर में पानी की आपूर्ति को लेकर बात करके उनका फील्ड बैक लिया।
अधीक्षण अभियन्ता ने सभी स्तर के अभियंताओं से सिचाई के समय क्षेत्र का दौरा करते रहने को कहा ताकि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने में कोई रूकावट न आ सके । निरीक्षण के समय उनके साथ अधिशाषी अभियंता सीपी सिंह, सहायक अभियंता वीरेन्द्र कुमार , अभिमन्यु यादव , जगदीश प्रसाद और अवर अभियंता संतोष कुमार आदि रहें |







Leave a comment