सिरसाकलार-उरई | निभाना निवासी जय सिंह रविवार की रात में गोरा कला पुल से नून नदी में गिर गये थे  जिनकी 2 दिन से लगातार स्वजनों एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा नदी में खोजबीन की जा रही है | मंगलवार को सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने भी गोरा कला से लेकर मगरोल तक नदी में पूरे दिन खोजबीन की लेकिन शाम ढलने तक नदी में कूदे युवक का कहीं पता नहीं चल सका |  48 घंटे बीत जाने के बाद युवक का पता न चलने से  स्वजन अब बुरी तरह से विचलित हैं | खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर उनके परिवार का मुखिया नदी में कहां समा गया |  यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a comment