पशुबाडे मंे आग लगने से दलित ग्रामीण की कीमती भैंस जल मरी

पशुबाडे मंे आग लगने से दलित ग्रामीण की कीमती भैंस जल मरी


उरई। रामपुरा थाने के दलित बाहुल्य ग्राम उदोतपुरा जागीर गांव मे एक दलित के पशुबाडे में अचानक आग की लपटे उठने लगी जिसमें झुलसकर एक भैंस ने दम तोड दिया जबकि एक अन्य भैंस व तीन माह की पडिया बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची रामपुरा पुलिस ने मौके पर पडताल की हालांकि सरसरी तौर पर इसमें किसी प्रकार की साजिश की बात सामने नहीं आयी इसलिये पुलिस ने इसे महज एक दुर्घटना बताकर मामला बन्द करने का निश्चय व्यक्त किया है।
उदोतपुरा जागीर में सुशील कुमार दोहरे के पशुबाडे में बुधवार की रात अचानक आग भडक उठी । आंच छप्पर और चारे के लिये रखी बाजरे की करब तक पहुंच जाने से देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे छप्पर के नीचे बंधे तीनों मवेशी उसकी चपेट में आ गये। इसी बीच ग्रामीण जाग पडे और भागकर घटना स्थल पर आ गये। उनके प्रयासों से आग कुछ देर में नियंत्रित तो हो गयी लेकिन तब तक सुशील की कीमती दुधारू भैंस अग्निदेव की भेंट चढ चुकी थी और दो अन्य मवेशी भी झुलस चुके थे । सुशील कुमार की आर्थिक हालत दयनीय बतायी जाती है जिससे इस नुकसान के कारण उसके परिवार को गहरा सदमां लगा है। खबर पाकर रामपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना को अपने अभिलेखों में दर्ज कर लिया।

Leave a comment