जालौन-उरई । कृषि उत्पादन मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर ने नवीन फल व सब्जी मंडी का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लाइट की समस्या को लेकर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
कृषि उत्पादन मंडी समित के डिप्टी डायरेक्टर अवनीश जैन ने बंगरा रोड स्थित नवीन फल व सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में बिजली व्यवस्था को देखा। जिसमें मंडी में एलटी लाइन जर्जर अवस्था में मिलने पर उन्होंने एलटी लाइन की मरम्मत के निर्देश सहायक अभियंता हर्ष श्रीवास्तव को दिए। कहा कि मंडी में एलटी लाइन को दुरूस्त रखें ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आए और न किसी हादसे की आशंका रहे। मंडी में लगे पोलों पर एलईडी बल्ब लगवाने के भी निर्देश दिए। जिससे मंडी में बिजली की समस्या न रहे। व्यापारियों ने 20 पोलों पर एलईडी लाइट लगवाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने मंडी गेट पर भी दो बड़ी एलईडी लाइट लगवाने की मांग करते हुए कहा कि सुबह अंधेरे में किसान व व्यापारी मंडी में आते हैं। ऐसे में स्ट्रीट लाइट और गेट पर बिजली होने पर उन्हें परेशानी नही होगी। इसके अलावा व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर में 5 पोलों की भी आवश्यकता है। पोलों को लगवाकर मंडी में प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त कराया जाए। जिस पर उन्होंने व्यापारियों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर अवर अभियंता गिरीश वर्मा, अशफाक राईन, हाजी सिकंदर राईन, रईश, बबलू राईन आदि मौजूद रहे।







Leave a comment