रामपुरा-उरई। प्रत्येक परिवार को रहने के लिये एक अदद पक्की छत की व्यवस्था हेतु प्रधान मंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है जिसमें सेंध लगाकर भ्रष्ट तत्व गरीबों का शोषण कर रहे हैं।
बताया जाता है कि उक्त तत्व ब्लाॅक कार्यालय और ग्रामीण केडर के कर्मचारियों से सांठ गांठ कर प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित नाम वाले भोले भाले ग्रामीणों को चिन्हित करते है और फिर उनसे सम्पर्क करके उन्हें आवास दिलाने का झांसा देते हैं क्योंकि उन्हें बिना किसी के बीटो के आवास मिलना तय होता है। फिर भी इन लाभार्थियों से 50 हजार रूपये तक ऐंठ लिये जाते हैं।
ऐसे ठगों को कुछ राज्यों में पकडकर जेल भेजा जा चुका है लेकिन यहंा अभी तक उनकी अनदेखी की स्थिति बनी हुयी है। क्या तेज तर्रार वर्तमान जिलाधिकारी चांदनी सिंह ऐसे जालसाजों को दबोचकर उनके अंजाम तक पहुंचायेगी।






Leave a comment