हर समस्या के तोड़ के लिए छात्र जीवन के सीनियर्स का सान्निध्य महत्वपूर्ण –धीरज

उरई | आपके छात्र जीवन के जो सीनियर हैं उनसे जीवनपर्यंत रिश्ता बनाए रखें क्योंकि वह प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं का सामना आपसे पहले करते हैं | इनका अनुभव आपके जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकता है l ऐसे विचार एसबीडीएम इंटर कॉलेज जालौन के व्यवस्थापक वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज बाथम ने व्यक्त किये l

विद्यालय परिसर में आयोजित बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य जावेद ने कहा कि जब आप परीक्षा की टेबल पर बैठते हैं तो आपके साथ आपके माता-पिता की उम्मीदें भी परीक्षाएं दे रही होती हैं इसलिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने मां-बाप के सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा दें l इस मौके पर जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों  को गिफ्ट दिए l विद्यालय के शिक्षकों शिवम,  कंचन , राजेश ,  नीरज,  अजय,  संजीव,  रेखा , सुजीत आदि ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि परीक्षा डरने का नहीं कुछ कर दिखाने का विषय है | मेहनत करिए आपको निश्चित सफलता मिलेगी l

Leave a comment