वाहन चालकों को फिर एक महीने झेलना पडेगा चैकिंग का कहर, यातायात नियमों की जागरूकता के नाम पर नया अभियान


उरई। यातायात नियमों की जागरूकता के लिये विशेष सडक सुरक्षा माह मनाया जा रहा है जिसके क्रम में पूरे महीनें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें और चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
इसी सिलसिले में शुक्रवार को प्रमुख सरकारी कर्मचारियों और समाजसेवी संगठनों के साथ एआरटीओ कार्यालय में आॅन लाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इस दौरान सडक सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर एआरटीओ प्रवर्तन -1 उमेंश कुमार सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन -2 विनय कुमार पाण्डेय ने प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएवी काॅलेज के प्रधानाचार्य , गुड सेमेरिटन डा0 ममता स्वर्णकार , समाजसेवी अलीम आॅन लाइन शामिल हुये।

Leave a comment