कुठौन्द-उरई। शुक्रवार को बाबई , सिरसाकलार, कुठौन्द, सिंगटौली सब स्टेशनों के संविदा विद्युत कर्मियों ने कुठौन्द स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया ।
धरने में शामिल लाइनमैनों ने बताया कि उपभोक्ताओं को असुविधा न होने देने के लिये वे पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने कभी कडाके के ठण्ड की भी परवाह नहीं की । फिर भी उनका मेहनताना हमेंशा अटका दिया जाता है। इस समय नवम्बर और दिसम्बर का उनका मेहनताना बकाया है जबकि रोज कमाने रोज खाने वाले मेहनतकशों की श्रेणी में होने के कारण दो महीने से अधिक समय से कुछ न मिलने के चलते वे और उनका परिवार फाकाकशी की नौवत झेल रहे हैं।
उन्होंने आज के प्रदर्शन को प्रतीकात्मक बताया लेकिन कहा कि शनिवार तक अगर उनका मेहनताना नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार करने के लिये मजबूर होंगे जिसमें उपभोक्ताआंे को होने वाली परेशानी का जिम्मेवार विभाग रहेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपकरण न होने से लाइनमैन अक्सर हादसे का शिकार होते है और उनका जीवन बर्बाद हो जाता है फिर भी उनके सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
धरना प्रदर्शन में रोहित मिश्रा, जय प्रकाश , कमलाकान्त , सिद्धार्थ भदौरिया, शिवपाल सिंह , कमल सिंह , दिलीप कुमार, चन्द्रशेखर , गौरव कुमार , बबलू , जितेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अनुज कुुमार, संदीप कुमार, देवराज सिंह , दीपक कुमार, बलवीर सिंह, साहिब खांन , कमल सिंह राठौर , सोनू सिंह, राजेश , रफी मोहम्मद , मूलचरण , इन्द्रपाल, मीरा सिह, ़ऋषभ कुमार आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।






Leave a comment