सहकार भारती का हस्तिनापुर में 7-8जनवरी को 2 दिवसीय सम्मेलन  

उरई ।  सहकारिता ही आर्थिक उन्नति का आधार है  |  सहकार भारती इसी दिशा में कार्य कर रही  है,  सब बराबर हों,  सबका आत्मसम्मान सुरक्षित हो। यह विचार आज जेल रोड पटेल नगर स्थित सहकार भारती के कार्यालय  में सहकार भारती के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हिरेंद्र कुमार मिश्रा    ने  व्यक्त किए। वह सहकार भारती, उत्तर प्रदेश की मेरठ के हस्तिनापुर में दिनांक 7 व 8 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की तैयारी हेतु  जनपद जालौन के सहकार भारती के पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार पर चर्चा कर रहे थे  |

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने सहकारी जनों का आह्वान करते हुए कहा कि सहकार भारती शुद्ध सहकारिता की भावना की रक्षा के लिए निरंतर काम करती रहेगी। हमे देश के सभी नागरिकों को स्वावलंबी बनाकर उनकी आत्मा से जुड़ना है, जिससे सहकारी संस्थाओं में पुण्य विचार का समावेश हो सके।उन्होंने कहा कि मेरठ के हस्तिनापुर में आयोजित होने वाली सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहकारिता के विकास के लिए चिंतन, मनन एवं भविष्य की योजनाओं को तैयार किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश पैक्स प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सतीश सिंह सेंगर  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 75 जिलो व 17 महानगरों में सहकार भारती की ईकाइयां सक्रिय है।प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक मैं सहकार भारती उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व  सदस्य , सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिला व महानगर इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। जनपद के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि जनपद जालौन के सहकार भारती के पदाधिकारी एक दिन पूर्व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यवस्था की दृष्टि से प्रस्थान करेगे विभाग सह संयोजक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सहकार भारती शहरी एवम् ग्रामीण क्षेत्रों में स्वय सहायता समूह के सदस्यो द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री में सहयोग करेगे । सहकार भारती ने

 ‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड’ इफको  के  सहयोग से ग्राम पंचायत मडोरा एवम् टिमरो में कंबल वितरण किया | इस अवसर पर इफको के क्षेत्रीय अधिकारी राम रतन,   सहकार भारती के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सोमेश सोमेंद्र सिंह,  जिला महामंत्री श्याम करण प्रजापति, जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास,  सह संगठन प्रमुख राज कुमार गुप्ता , राहुल समाधियां ,कुंदन सिंह राठौर , रविंद्र सिंह परमार , जगपाल सिंह यादव,  समर सिंह चौहान , विक्रम सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment