(वरिष्ठ संवाददाता अवनीश दुबे द्वारा)
उरई। सन् 2025 तक देश से टीबी के रोग का पूरी तरह खात्मा करने का टारगेट भारत सरकार ने तय किया है जिसके लिये पहले चुनिन्दा जिलों में सर्वे करवाया जा रहा है। इसे सब नेशनल सर्टीफिकेशन का नाम दिया गया है। जनपद जालौन को भी इस सर्वे में शामिल किया गया है।
शुक्रवार को सर्वे अभियान के लिये बनायी गयी स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों को जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कलैक्टेेªट में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने इन टीमों से निर्धारित समय में लक्षित जनसख्या का सर्वे पूरा करने के लिये कहा ।
इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डा0 देवेन्द्र कुमार ने बताया कि रोजाना एक टीम 250-300 लोगों की जांचकर क्षयरोगियों की खोज करेगी। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने लोगो से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी आ रही है, बुखार रहता है, वजन कम हो रहा है, बलगम में खून आता है तो उसे टीबी की जांच खुद पहल करके करा लेनी चाहिये ताकि समय रहते उसका इलाज हो सके ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एनडी शर्मा , जिला क्षयरोग अधिकारी डा0 देवेन्द्र कुमार, चिकित्साधिकारी कौशल किशोर सिंह, डीपीपीएम आलोक मिश्रा इत्यादि मौजूद रहे।







Leave a comment