गहोई महिला मण्डल के मेला में सजा आकर्षक स्टाल


उरई। गहोई महिला मण्डल द्वारा महिलाओं के स्वाबलंवन के लिये गहोई धर्मशाला में शनिवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जिससे उनके द्वारा बनाये गये सामान को बाजार मिल सके।
गहोई महिला मण्डल की अध्यक्ष सुविधा इटौरिया, मंत्री अलका कठिल और कोषाध्यक्ष सुधा रखौलिया ने संयुक्त रूप से बताया कि 7 वर्षो से गहोई महिला मेले का आयोजन कराया जा रहा है। गहोई महिला मेला में महिलाओं द्वारा केक, पेस्ट्री, खाण्डवी, भेलपुरी, चाट, वेज, बिरयानी, पावभाजी आदि स्वादिष्ट सामग्री के स्टाल लगाये गये थे । साथ ही महिलाओं द्वारा बनाये गये भगवान की पोशाक , अगरबत्ती , तेल, वूलन कुर्ती, साडी, आर्टीफीशियल ज्वैलरी , टप्परवेयर का सामान बेडसीट , चिकन सूट, कुर्ती ,स्वेटर , ब्लाउज एवं स्वदेशी सामान जनरल कास्मेटिक आदि के स्टाल लगाये गये।
मेला का उद्घाटन मेडिकल आफीसर रूचि सरावगी ने किया । मण्डल की संरक्षक मालती मिसुरहा , ऊषा खैरा , वन्दना पहारिया, शशि सजरिया, मंजुला रेजा , मंजुला लोहिया, दक्षा नौगरया , रजनी निगोतिया, नीलम कन्थरिया, सीमा सोनी, अर्चना लहारया, लक्ष्मी दोहराया, अनुपमा तरसौलिया, किरण कनकने, रजनी कुरेले, सुमन सोनी, अंजलि , पूनम द्विवेदी, अनीता दौहरिया, ऊषा सेठ ने गहोई महिला मेला में बढ चढ कर हिस्सा लिया। स्टाल लगाने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा गुप्ता और पूर्व अध्यक्ष प्रीति बंसल ने मेला के आयोजन के लिये गहोई महिला मण्डल की पूरी टीम की सराहना की। इस अवसर पर गहोई सेवा मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र टोनी, मंत्री सुरेश चन्द्र मिसुरहा, प्रमोद कठिल ने मेले के सफल आयोजन की बधाई दी।

Leave a comment