उरई | शनिवार की शाम स्थानीय जिला महिला अस्पताल ने सामाजिक संस्था प्रभु आइए के प्रमुख रोहित विनायक और उनकी टीम तथा ग्राम जमरोही खुर्द के समाजसेवी नरेंद्र प्रताप यादव और देवेंद्र यादव ने एडीआर के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अनिल शर्मा के साथ नवजात बेटियो के पैरों की छाप लेकर उनका सम्मान वार्ड में किया |  इस दौरान उन्हें एक छोटा कंबल , एक ऊनी सूट , 22 लंगोटिया तथा सम्मान पत्र भेंट किया गया | इस दौरान समाजसेवी नरेंद्र प्रताप यादव, एडीआर के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा और समाजसेवी देवेंद्र प्रताप यादव ने नवजात बेटियो की माताओ क्रमशःश्रीमती नाजनी, मधु ,प्रीति ,अर्चना, जेबा,  संतोषी , संगम , शोभा,  दीपिका ,  अमरीन सहित 10 से अधिक महिलाओं को एक-एक कंबल वितरित किया | इस दौरान प्रभु आइए ट्रस्ट के प्रमुख रोहित विधायक ने नवजात बेटियों की माताओं को संबोधित करते हुए कहां कि बेटियों को लेकर समाज की मान्यता बदल रही है | पहले गांव  में और कुछ हद तक शहरों में भी बेटी के जन्म पर आमतौर पर परिवारी जन बेटी के जन्म पर मायूस हो जाया करते थे | इस दकियानूसी सोच को बदलने के लिए हमने कोरोना के समय की पहली लहर के साथ ही पिछले 5 वर्षों में इस ट्रस्ट के माध्यम से कोविड-19 के पीड़ितों की जहां एक ओर मदद की वही नवजात बेटियों को सम्मान देने के लिए  हम जिला महिला अस्पताल में प्रसूता के वार्ड में आकर संस्था की ओर से स्थापित बुंदेली बिन्नू का सम्मान हर नवजात बेटी और उसकी मां को देते हैं |  श्री विनायक ने बताया कि में जिला महिला व पुरुष अस्पताल में बीमार के तीमारदारों को उनका ट्रस्ट प्रभु आइए सिर्फ 5 रूपये में एक मिठाई के पीस सहित भोजन की थाली देता है | श्री रोहित ने बताया कि पिछले ढाई साल में वह 2000 से अधिक नवजात बेटियों और उनकी मां का सम्मान कर चुके हैं | उन्होंने कहा सम्मान पत्र देने के साथ-साथ माताओं को सरकार की 3 योजनाओं की जानकारी दी जाती है | नवजात बेटी के मां को ऑनलाइन फॉर्म भरने पर प्रदेश शासन द्वारा 25000 रूपये की  सम्मान राशि दी जाती है | इसके अलावा मातृ वंदना योजना के तहत प्रत्येक नवजात बेटी की मां को 5000 रूपये मातृ वंदना के योजना के तहत दिए जाते हैं | इसके अलावा नवजात बेटी के नाम से डाकघर में सुमंगला योजना के तहत जो खाता खुलवाया जाएगा उसमें प्रतिमाह जो रकम बेटी के नाम पर जमा की जाएगी बेटी के 21 साल के होने पर कुल जमा हुई रकम का 3 गुना प्रदेश सरकार बेटी को देगी | उन्होंने कहा कि ट्रस्ट जो 5 रूपये  में तीमारदारों को भोजन की थाली एक मिठाई के पीस के साथ देता है | इंडिया टोकन मनी तीमारदार से सिर्फ इसलिए ली जाती है ताकि तीमारदार का स्वाभिमान भी बना रहे और   भोजन का दुरुपयोग भी न हो| इस अवसर पर   सुनील कुशवाहा, मनोज जाटव, प्रभु आइए ट्रस्ट के साहिल ,प्रदीप वर्मा, अभय पांडे ईशान और विजय शर्मा पमुख रुप से मौजूद थे |

Leave a comment