(धर्मेन्द्र राजावत द्वारा )
उरई। माध्यमिक शिक्षा के किसी भी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलो में शीत लहर के कारण अवकाश 12 जनवरी तक के लिये बढा दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अत्यधिक शीत लहर और कुहरे को देखते हुये जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त बोर्ड द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में 9 जनवरी से 12 जनवरी तक का अवकाश रहेगा। उन्होने स्कूल प्रबंधकों को आगाह किया है कि इस आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
इसके पहले शीत लहर के मददे नजर 4 जनवरी से 7 जनवरी तक के लिये बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालय बन्द किये गये थे। बेसिक शिक्षा विभाग पहले ही 12 जनवरी तक के लिये 8वीं कक्षाओं तक बन्दी घोषित कर चुका है।

Leave a comment