मौके पर मोटरसाइकिल मिली उसमे जैकिट डायरी और मोबाइल फोन बरामद कुठौंद –उरई l अज्ञात कारणों के चलते 48 वर्षीय सचिव ने यमुना नदी में छलांग लगा दी । प्राप्त विवरण अनुसार पंचायत सचिव उदय नारायण पूर्व में विकासखंड कुठौंद में तैनात थे जिनका स्थानांतरण लगभग 8 माह पूर्व में हो चुका था। वर्तमान में वह विकासखंड रामपुरा में तैनात थे l लेकिन वह कुठौंद में रूम लेकर रह रहे हैं l शनिवार को समय लगभग 11:00 बजे यमुना नदी में कूद गए | पुल पर काम कर रहे वर्करों ने तुरंत औरैया पुलिस को सूचना दी | सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे देवकली चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को मोटरसाइकिल जैकेट डायरी और फोन घटनास्थल पर बरामद हुआ जिस आधार पर छानबीन की | 3 घंटे बीत जाने के बाद वे मढ़ापुर गांव के किनारे यमुना नदी में बहते हुए दिखे जिनको स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और देखा कि वह जीवित हैं l तत्काल पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके परिवार को टेलीफोन के माध्यम से सूचित करते हुए उनको इलाज के लिए तत्काल औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया । पुलिस का कहना है कि यमुना में छलांग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है l फिलहाल में सचिव अब खतरे से बाहर है l






Leave a comment