विद्युत् शिविर में उपभोक्ताओं को सुनने के बाद किया समाधान

जालौन-उरई । तहसील परिसर में आयोजित किए गए बिजली विभाग के शिविर में 5 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। जिनका त्वरित निस्तारण किया गया। 

बिजली विभाग के एसडीओ कौशलेंद्र सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए तहसील परिसर में  शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान  टीजीटू नरेंद्र सोलंकी द्वारा समस्याओं को सुना गया। जिसमें गलत मीटर रीडिंग, बिजली बिलों में संशोधन व मीटर से संबंधित 5 शिकायतें दर्ज की गई। समस्याओं का  सुनकर मौके पर ही समाधान भी किया गया। जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट नजर आए।

Leave a comment