VID-20230108-WA0952.mp4
उरई | तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जबरदस्त सर्दी बढ़ने के बावजूद उरई शहर में शहीद भगत सिंह चौराहा एवं ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय को छोड़कर किसी भी चौराहा पर कही कोई आग की व्यवस्था नहीं की गई है | मजाक यह है कि प्रशासन यात्रियों एवं राहगीरों की हालत पर मजे लेता हुआ नजर आ रहा है | अगर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को फोन लगाकर बताया जाए तो नंबर देखते ही वे स्विच ऑफ कर लेते हैं ताकि किसी प्रकार का कोई जवाब न देना पड़े | इस तरह की अवज्ञा करने वाले अधिकारियों पर अब तक कही कोई कार्रवाई तो दूर की बात है इन पर कोई लगाम भी नहीं लगाई जा रही है | जनपद जालौन के मुख्यालय उरई शहर में लकड़ी की कहीं कोई कमी नहीं है | बहुत सी लकड़ी का भंडार देखा जा सकता है | नगर पालिका के पास भी काफी भारी मात्रा में लकड़ी मौजूद है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों के लिए किसी चौराहे पर कोई अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं | मजे की बात तो हुई नगर पालिका स्टाफ बोलता है कि साहब का आदेश नहीं है | अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका उरई के द्वारा आखिरकार अलाव की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है जबकि उरई में सर्दी सारे रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है |






Leave a comment