उरई। इंडियन मुस्लिम तंजीम के तत्वावधान में बजरिया में रविवार को संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सलीम अहमद ने तीन दिन से लगातार पड रही भीषण गलन भरी सर्दी में बचाने के लिये गरीब ,असहाय, विधवाओ,विकलांग, वृद्धों को लगभग 200 गर्म कम्बल वितरित किए । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चैधरी ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। समाज के कमजोर तबके की भलाई के लिए समर्थ लोगों को आगे आना चाहिए।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार विजय कुमार ने कहा कि दीन हीनों की भलाई करने वाले का ईश्वर मददगार होता है। मानव होने के नाते एक व्यक्ति का फर्ज है कि वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करे, यही सबसे बड़ा धर्म है। नैदानिक मनो वैज्ञानिक डॉ अर्चना विश्वास ने कहा कि दूसरों के दुखो को समझना इंसान का धर्म है, इंसान में अगर सेवा की भावना जागृत हो जाए तो हमारा देश और समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट सलीम अहमद, एडवोकेट आफताब आलम, मो जाहिद, पप्पन, शाह आलम,सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर, लेखपाल दिग्विजय सिंह ,हाजी इसरार खान ,एड नासिरउददीन ,अफसर भाई,सलमान, मुवीन पत्रकार,चांद अहमद आदि मौजूद रहे।







Leave a comment