
उरई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र पाल सिंह बना जी ने रविवार को लल्लाधाम में आयोजित पांचाल महासभा समिति के पदाधिकारियोें के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि कार्यक्रम के आयोजक बधाई के पात्र हैं जो संकीर्ण मनोवृत्ति से अपने को परे रखकर अपनी बिरादरी के उत्थान के लिये कार्य कर रहे हैं। अपने पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के लिये बिरादरी के न होते हुये भी उनकेे द्वारा मुझे आमंत्रित किया जाना उनके इसी बडप्पन का परिचायक है। ऐसे संगठन चलाने वाले लोगो से समाज में मनोमालिन्य की बजाय भाई चारा पनपता और मजबूत होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के संगठन का वृक्ष लगाकर आयोजक पूरे समाज के विकास में अहम भूमिका निभाना चाहते है। उनके रचनात्मक सोच से अन्य बिरादरी संगठनों के नेताओं को भी पे्ररणा मिलेगी। इस अवसर पर पांचाल महासभा समिति के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामशंकर पांचाल ने कहा कि अपने समाज के स्नेह और आशीर्वाद से उनको समाज के लिये मंदिर और धर्मशाला निर्माण का सुअवसर मिला । उन्होने संकल्प व्यक्त किया कि दोनो चीजों का निर्माण एक वर्ष में पूर्ण कराकर वे समाज को सौंप देगें।
आयोजन में पांचाल महासभा के जिलाध्यक्ष के रूप में रामनरेश पांचाल, उपाध्यक्ष पद पर रवि तीतरा , महासचिव कौमेश पांचाल , कोषाध्यक्ष घनश्याम पांचाल और महिला जिलाध्यक्ष के रूप में वंदना पांचाल को शपथ ग्रहण कराई गयी ।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष रामनरेश पांचाल ने इस मौके पर कहा कि संगठन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को वे साथ लेकर चलेगें। समाज की दशा एवं दिशा बदलने का पूरा प्रयास किया जायेगा। संदीप पांचाल की निष्ठा एवं लगन से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बनाये जाने की भी मंच से घोषणा की गयी । अध्यक्षता करते हुये बेनीप्रसाद पांचाल ने कहा कि समाज को एकजुट रहकर काम करना चाहिये तभी समाज का भला हो सकता है। इस मौके पर डा0 गिरीश चतुर्वेदी, अरूण गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष रमेश पांचाल , कवि डा0 रामकृपाल पांचाल , रामप्रसाद पांचाल , श्यामबाबू पांचाल , श्याम कपूर आटा , राजू पांचाल इमिलिया , भजन, मोहन, रोहित पांचाल, बलवान पांचाल, योगेन्द्र मोहन पांचाल, रामकुमार उरगांव , रमाकांत , प्यारेलाल , ग्यानारायण, विजय मोहन पांचाल, अमित पांचाल, अंकित पांचाल , अंशु पांचाल अमित आदि लोग उपस्थित रहे ।







Leave a comment