उरई। विभिन्न भूमिकाओं में जालौन जिले में 10 वर्ष सेवायें देने वाले और कार्यकुशलता व व्यवहार कुशलता से यहां अपार लोकप्रियता अर्जित करने वाले पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल की उप निदेशक पद पर शासन द्वारा पदोन्नति की खबर के बाद जिले में सभी क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड गयी है और उन्हें बधाइयां भिजवाने का तातां लग गया है।
भगवत पटेल वर्तमान में लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में सहायक निदेशक के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे थे। उन्हें अब पदोन्नत कर उप निदेशक बना दिया गया है।
जालौन जिले में वे राजकीय इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक और साथ में जिला कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त दायित्व निभा चुके है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कौन बनेगा नन्हा कलाम , किशोरी शिक्षा समाधान योजना , जालौन कैरियर प्रोग्राम , पुरातन छात्र परिषद का गठन आदि नवाचार्य करके जिले को प्रदेश स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कार दिलाकर गौरान्वित कर चुके हैं।







Leave a comment