
सिरसाकलार-उरई।ग्राम ऊद में खेलते समय मलंगा नाले में गिर जाने से लापता हुये बालक का नौ दिन कासमय बीत जाने के बाबजूद अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। इसके लिये लखनऊ सेएसडीआरएफ की टीम भी आयी थी जिसके गोताखोरों की मशक्कत का भी कोई सारनहीं निकला । बताते चले कि ऊद के राजू सेंगर का 6 वर्षीयबेटा प्रांशु गत दिनों मलंगा नाले के किनारे खेलता हुआ नाले के भीतर जाकर गुमहो गया था । परिजनों व ग्रामीणों के थाना चैराहे पर जाम लगा देने से पुलिसप्रशासन को उसका पता लगाने के लिये एसडीआरएफ को काॅल करना पडा था लेकिन नतीजासिफर बटा सिफर रहा । इसके चलते लोगो में भारी क्षोभ है। इसी बीच अपर जिलाधिकारी पूनम निगम , अपरपुलिस अधीक्षक असीम चैधरी , जालौन की उप जिलाधिकारी सना अख्तर औरक्षेत्राधिकारी जालौन उमेंश पाण्डेय ने स्वयं मौका मुआयना करने के बाद बालक केपरिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी । उन्होंने बताया कि बालक का पता लगानेके लिये अभी गोताखोरों को नाले में उतारा जा रहा है। उम्मींद है कि जल्द हीबालक की खोज पूरी हो सकेगी।







Leave a comment