टाउन हाल परिसर में बना शानदार सुपर मार्केट, डीएम ने किया लोकार्पण


उरई। टाउनहाल परिसर में निर्मित शानदार सुपर मार्केट काम्पलैक्स का सोमवार को लोकार्पण हुआ। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने फीता काटकर इसकी औपचारिकता पूरी की ।
      उक्त सुपर मार्केट काम्पलैक्स में सभी आधुनिक सुविधाओं जैसे सुरक्षा प्रबंध , पुरूष एवं महिलाओं के लिये अलग अलग टायलेट , शुद्ध पेयजल और उच्च गुणवत्ता की विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। टाउनहाल एण्ड इंडोमेंट ट्रस्ट द्वारा यहां 24 दुकानें बनायी गयी हैं जिनके लिये 47 आवेदकों ने पंजीकरण कराया था । इसके बाद अधिकतम बोली लगाने वाले 24 लोगों को नीलामी प्रक्रिया में दुकानें आवंटित कर दी गयी।
       जिलाधिकारी ने कहा है कि मार्केट काम्पलैक्स के निर्माण से जहां एक ओर ट्रस्ट की भूमि का सदुपयोग हुआ है वहीं ट्रस्ट के लिये नियमित आमदनी का जरिया भी बना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टाउनहाल के प्राचीन भवन के सुन्दरीकरण एवं मार्केट काम्पलैक्स के समीप स्थित दोनो रोड के किनारों तक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। बताया गया है कि इस मार्केट के संचालित होने से नगर वासियों को कस्टमाइज्ड बाजार की सुविधा प्राप्त होगी।
      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव , नगर मजिस्ट्रेट कुवंर वीरेन्द्र मौर्य , मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी , नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विमलापति , उरई विकास प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता प्रमोद पटैरिया, अवर अभियंता सुधीर कुमार सिंह व विजय कुमार , अधिष्ठान कोषागार लेखाकार रमेश चन्द्र और डा0 अंकुर शुक्ला, आशीष चतुर्वेदी, पूजा कुमारी, सुमन सिंह और नफीस ठेकेदार उपस्थित रहे।

Leave a comment