जालौन –उरई । गांव में नाला पक्का न होने से ग्रामीणों को आवागमन में असुविधा हो रही है। पूर्व में नाले के कुछ भाग का निर्माण करा दिया गया। शेष भाग छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने पूरे नाले को पक्का कराने की मांग करते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी मनोज कुमार, शेखर, विनोद आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में मुख्य मार्ग के बगल में ही कच्चा नाला बना हुआ है। इस नाले की लंबाई करीब 400 मीटर है। नाला कच्चा होने से उसके किनारे की मिट्टी धसकती रहती है। इसके अलावा कीचड़ भी हाूेता है। जिससे रास्ते से होकर निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने उक्त नाले को पक्का कराने की मांग की थी। जिसके बाद नाले का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन लगभग 180 मीटर नाले का ही पक्का निर्माण कराया गया। शेष 220 मीटर नाले को वैसा ही छोड़ दिया गया। विनोद चौधरी के मकान से अशर्फी पाल के मकान तक नाला पक्का न होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जनहित में अवशेष नाले को भी पक्का कराने की मांग की है।






Leave a comment