कुठौंद-उरई | थाना क्षेत्र के ग्राम नीमगांव में एक 63 वर्षीय साधू का शव मिलने से  सनसनी फैल गई l आपको बता दें कि ग्राम नीमगांव में भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था जहां एक साधु की  मौत का मामला सामने आया है l जिसकी शिनाख्त सीताराम पुत्र बाल किशन उम्र 63 वर्ष निवासी नावर थाना गोहन जनपद जालौन के रूप में हुई है l वहीं ग्रामीणों का कहना है कि साधु शाम चार बजे भोजन ग्रहण करने आए हुए थे तभी   साधू के पास से  एक जहरीला सर्प निकला | जब उसे  साधू ने मारने की कोशिश की उसी दौरान  सर्प ने साधू के हाथ में  डस लिया |   ग्रामीणों ने  तुरंत थाना कुठौंद पुलिस को सूचना दी l आनन फानन में पहुंची पुलिस उसे  स्वास्थ केन्द्र ले गए जहां कुठौंद प्रभारी चिकित्सक अरुण कुमार तिवारी का कहना कि  हाथ मे दांत के निशान तो थे |  पुलिस मामले की जांच कर रही है l पुलिस के द्वारा मृतक साधु के परिवार जनों को सूचना दे दी गई है |

थानां प्रभारी अखलेश दुबे का कहना है कि बताया तो है कि सर्प काटने से मौत हुई है  पर पीएम के बाद सही  पता चलेगा|  जांच की जा रही है शव को पीएम के लिए  भेजा गया है |

Leave a comment